धमदाहा | सिटीहलचल न्यूज
पूर्णिया | बिहार सरकार के द्वारा हाल में ही लाई गई विधेयक को लेकर नगर अध्यक्ष रानी देवी ने नाराजगी जाहिर की है। अभी हाल के दिनों में ही बिहार नगर पालिका नियम में बड़ा संशोधन हुआ है। इसमें मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के अधिकारों पर चोट किया गया है।इसको लेकर बिहार में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस विषय पर अपनी बात को रखते हुए रानी देवी ने कहा कि यह बिहार सरकार की मनमानी है। इनपर सरकार को विचार करनी चाहिए।
आगे उन्होंने कहा कि जब सरकार मुख्य पार्षद को उनका अधिकार ही नहीं देगी, तो नगर निकाय चुनाव करवाने का क्या फायदा होगा। इससे अच्छा होगा कि चुनाव ही नहीं करवाए। बिहार नगर निकाय का काम भी खुद ही कर लें।एक तो ऐसे ही बिहार में कामकाज में रफ्तार नहीं मिल पाई है। शुरुआती समय में ही लाइट पर रोक लगा दी गई, जिससे बिहार के कई नगर निकाय में लाइट नहीं लग पाई है। प्रधानमंत्री आवास का भी अभी कोई अता-पता नहीं है। इसके बाद बिहार सरकार हर चीज को अपने अंदर ले रही है। यह निंदनीय है। नगर निकाय के प्रतिनिधियों को अपना अधिकार वापस करना होगा।
इसके इतर अगर बिहार सरकार विधेयक को वापस नहीं लेती है , तो पूरे बिहार में भयंकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बिहार के प्रत्येक निकाय के द्वारा इसका विरोध किया जाएगा। इसका परिणाम बिहार सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ जाएगा।