13 सूत्री मांगों के समर्थन में सीपीआईएम ने किया धरना-प्रदर्शन।

 


मुरलीगंज ब्लाॅक परिसर में सीपीआईएम के कार्यकर्ताओ ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन 


मुरलीगंज मधेपुरा 


भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) प्रखण्ड की ओर से गुरूवार को ब्लाॅक परिसर में विभिन्न 13 सूत्री मांगों के समर्थन धरना प्रदर्शन किया गया। मुरलीगंज रेलवे स्टेशन से परिसर से जुलूस निकाल कर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। सौकड़ो  की संख्या में मजदूर महिलाओं लाल झंडा लेकर जूलूस में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो रामशरण यादव ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड राम परी ने कहा कि  केन्द्र और राज्य की सरकार गरीब विरोधी है। चुनाव खत्म होते ही महगाई आसमान पर पहूँच गया है। केवाईसी के नाम पर राशन प्रणाली से गरीबों का नाम काटा जा रहा है। नितीश सरकार विधायक मंत्री का वेतन पेंशन दुगुना कर रही है। लेकिन विधवा, वृद्ध को अभी भी मात्र 400 रु पेशन अन्याय है। भूमिहीन को जमीन से उजारा जा रहा है। रजनी भूमि संघर्ष के योद्धा शहीद कामरेड राजेश  हांसदा  के हत्यारों को अभी तक गिरफ्तार नहीं करना पुलिस अपराधी की मिलीभगत को उजागर होता है। 


 गवाहों को धमकी दिया जा रहा है। 

सभा को  जिला मंत्री मनोरंजन सिंह, बैधनाथ यादव, नरेश यादव, बिजेन्द्र दास, रंजू हांसदा, लीला देवी, महेन्द्र बासूकी, कैलाश ऋषिदेव ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत प्रतिनिधि मंडल सीओ बीडीओ कार्यालय में मांग पत्र सौपा।

Post a Comment

Previous Post Next Post