Top News

घर से सामान लेने निकली वृद्धा की सड़क दुर्घटना में मौत

 


पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में 45 वर्षीय महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। दुकान से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद स्थानीय मौके पर जुटे और फिर घायल महिला को GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के क्रम में महिला ने आज सुबह दम तोड़ दिया। वहीं भागने के क्रम में लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इधर महिला की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, चीख-पुकार मचा है। घटना सरसी थाना क्षेत्र की है।मृतका की पहचान सरसी थाना के कचहरी बलुआ रहिका टोला निवासी सुरेश यादव की पत्नी संभा देवी (45) के रूप में हुई है। 


घटना की जानकारी देते हुए मृतका के परिजनों ने बताया कि संभा देवी

घर से दुकान खरीदारी करने गई थी। वह सामना की खरीदारी कर वापस घर लौट रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय मौके पर जुटे। जिसके बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट के बाद भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।इधर मृतका की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, चीख -पुकार मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post