पूर्णियाँ/सरोज कुमार
जिला कांग्रेस मुख्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम पूर्णिया में जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैख़ सद्दाम जी के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह वायनाड एवं रायबरेली लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद भारत जोड़ो यात्रा के महानायक युवा दिलों की धड़कन देश के करोड़ों ग़रीब, किसानों के मुखर आवाज़ राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला युवा कांग्रेस ने अपने दर्जनों साथियों के साथ जन्मदिन मनाया एवं केक काटकर एक दूजे को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।
शैख़ सद्दाम ने कहा कि
हर दिशा में न्याय की उम्मीद जगाने वाले, युवाओं की, महिलाओं की , किसानों की प्रखर आवाज।। अन्याय के इस शासनकाल में न्याय की उम्मीद की चिराग माननीय राहुल गांधी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं।। आप भारत के प्रत्येक व्यक्ति की एक बुलंद आवाज है आपकी आवाज ऐसे ही चारों दिशाओं में गूंजती रहे और आपका उम्र लंबी हो ताकि हमेशा देश का सेवा करते रहे।राहुल गांधी जी का कार्य संघर्ष हम जैसे युवाओं को हौशला, जुनून, उत्शाह, जगाता है।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष असनारायण चौधरी पूर्व अध्यक्ष रंजन सिंह जिला उपाध्यक्ष रिंकू यादव, मनीष सिंह,महासचिव करण यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनकर सिनेही, गौतम वर्मा, मोहन जी,अखिलेश जी,विक्रम जी,पूर्णिया विधानसभा अध्यक्ष सुफियान जी, मुन्ना सिंह, अमन जी,सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर उत्साह के साथ बधाई दिया।


Post a Comment