पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णिया में ईद-उल-अजहा की धूम दिख रही है। इस मौके पर शहर के मस्जिदों में भीड़ दिखाई दी। नए परिधानों में सजे लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दे रहे हैं। ईद उल अजहा को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक नए अंदाज में नजर आए। सर पर टोपी पहने पप्पू यादव लाइन बाजार स्थित बड़ी मस्जिद पहुंचे। यहां नमाजियों के गले -मिले और फिर ईद-उल-अजहा की बधाई दी। यहां से वे कई दूसरे मस्जिदों में गए। वे कई मुस्लिम भाइयों के घर में दावत में शरीक होंगे।
आपको बता दे कि पप्पू यादव आए दिन किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पप्पू यादव का यही अंदाज लोगों काफ़ी पसंद आता है। कुछ दिन पहले जनसभा के दौरान पप्पू यादव ने खुले मंच से कहा था, कि पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से जीतने की वजह मुसलमान और आदिवासी समुदाय के लोगों का उनके प्रति अटूट विश्वास रहा। जिस वजह से टफ फाइट होते हुए भी जीते। इन दोनों का सबसे ज्यादा समर्थन मिला, जिस कारण से वे ये चुनाव जीत पाए। पप्पू यादव शहर के कई मस्जिद और ईदगाहों में गए। ईद उल अजहा के मौके पर मुसलमान भाइयों से गले मिलकर बधाइयां दी
इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि ईद उल अजहा हमें सिखाता है कि हमें गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने और दूसरे के प्रति दयालुता का भाव रखना चाहिए। यह महीना इस्लाम के पवित्र महीने में से एक है। यह त्याग, समर्पण और ईश्वर के प्रति भक्ति का भी त्योहार है। उन्होंने कुर्बानी के महत्व को बताया और बकरीद ईद सिर्फ जानवरों की बलि देने तक सीमित नहीं है। यह त्याग, समर्पण और ईश्वर के प्रति भक्ति का भी त्योहार है। यह त्योहार आपसी भाईचारे को दिखाता है। हमारा खून एक है। हम अलग हो ही नहीं हैं। देश को बांटने वाले और नफरत की राजनीत करने वाले मिट जाएंगे। पप्पू यादव हमेशा लोगों के लिए उम्मीद और भरोसा बनकर लोगों के साथ है।


Post a Comment