शराब तस्कर विकास यादव भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
डगरुआ पुलिस ने पूर्णियाँ के एक बड़े शराब तस्कर विकास यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गुप्त सुचना के आधार पर बीते रात 3 बजे सुबह गस्ती पदाधिकारी एवं पुलिस बल के द्वारा एनएच 31 बरसोनी टोल प्लाजा के पास एक उजले रंग के स्कार्पियो पर सवार शराब तस्कर विकास यादव और अजित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
बायसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि दोनों व्यक्ति स्कार्पियो वाहन से शराब की तस्करों का लाइनर का कार्य कर रहा था। गिरफ्तार अजित कुमार पिता - उमेश राय साकिन विकास नगर एवं विकास कुमार यादव, पिता विनोद यादव साकिन मरंगा ओली टोला का रहने वाला है। 
वही दोनों जिस स्कार्पियो को पार कराने की कोशिश कर रहे थे, उससे 646.92 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है। वहीं गाड़ी पर सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ आदित्य कुमार ने कहा कि फरार हुए दोनों तस्कर के बारे में जानकारी मिल गई है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उंन्होने बताया कि गिरफ्तार विकास कुमार यादव का पुर्व में मरंगा थाना, के हाट थाना, मधुबनी ओपी , में मध निषेध विभाग के द्वारा 10 काण्ड अंकित है। तस्करी में शामिल दोनों स्कार्पियो जब्त कर लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post