कोढ़ा/शंभु कुमार
आगामी लोकसभा 2024 को देखते हुए कोढा पुलिस लोकसभा चुनाव शांति पुर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु अभी से पुर्व के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों पर कानूनी शिकंजा कसना आरंभ कर चुकी हैं।
वही इस कार्रवाई में कोढा पुलिस ने बुधवार को महेश्वर ऋषि, युगल ऋषि दोनों पे० स्व कनकन ऋषि,भोटन पंडित पे० सत्यनारायण पंडित साकिन बाबनगंज थाना कोढा के निवासी जो की पुर्व के कांडों में फरार चल रहे थे अभियुक्तों के विरूद्ध न्यायालय आदेश के अनुपालन में उनके घर पर इस्तिहार का तामिला चिपकाया गया है।इस बाबत थानाध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए फरार चल रहे अभियुक्तों के विरूद्ध न्यायालय आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है।