रामबाग सार्वजनिक शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन कल

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
आगामी 15 फरवरी से पूर्णिया के रामबाग प्रोफेसर कॉलोनी में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में श्री-श्री 108 सार्वजनिक शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शुरू हो रहा है। जिसे लेकर भक्तों में काफी हर्षोल्लास है। बता दे की यह कार्यक्रम 15 फरवरी से 21 फरवरी तक होनी है। 15 फरवरी को कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ हो जाएगा। 16 फरवरी को संध्या आरती एवं प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार यह प्रतिष्ठान 21 फरवरी तक चलेगी। 
वही इस संबंध में अध्यक्ष धनंजय कुमार यादव ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन हेतु सारे कमेटी गण अपनी पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य में जुटे हुए हैं। जिसमें मुख्य रूप से दीनानाथ यादव, लालमोहन चौधरी, मृगेंद्र देव, धीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश पंकज, अंबुज यादव, पंकज मिश्रा, मनोज सिंह, अरविंद ठाकुर, प्रभात कुमार यादव, एसके सरोज रिटायर्ड डीएसपी, निरंजन यादव, सिकंदर यादव, रतन चौधरी, नित्यानंद चौधरी, पप्पू सिंह, विजय यादव, परमानंद यादव, मदनेश्वर यादव, अनिल यादव एवं जय नायक फौजी शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post