कुरसेला/राजशेखर
कटिहार (सिटीहलचल न्यूज़)। कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सङक पर ई किसान भवन के समीप मंगलवार के दिन घास काटने जा रही दो महिला को मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से मारा ठोकर। दोनो गंभीर रूप से घायल हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार दो महिला घास काटने सड़क किनारे से जा रही थी।
कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रहे बाइक चालक ने पीछे से धक्का मार कर फरार हो गया। घायल सरिता देवी उम्र 35 वर्ष, तथा लालो देवी 25 वर्ष ,घर इंदिरा ग्राम निवासी है। मवेशी का घास लाने बहियार जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित बाइक चालक ने पीछे से दोनों महिला को ठोकर मार दिया महिला दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर कुर्सेला पुलिस पहुंचकर दोनो घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर एसएन शर्मा ने इलाज किया।