कोढ़ा/शंभु कुमार
कटिहार। कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य खिचड़ी प्रसाद भोज का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार साह उर्फ पिंकू साह,शिवनाथ झा, समाजसेवी ज्ञानेश्वर झा भाजपा नेता प्रदीप पासवान,शिक्षक मनोज साह ,विरु झा, मदनमोहन झा, पुर्व सरपंच काशी मुखिया ने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इस मंदिर में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था, जिसमें की राम भगवान की प्रतिमा स्थापित कर दूर दराजों से आये कलाकारों के द्वारा राम भगवान जीवनी की कथा प्रस्तुत की गई थी।
उसके बाद भगवान की प्रतिमा विसर्जन बाद शुक्रवार को चौठारी के दिन भव्य खिचड़ी भोज प्रसाद का आयोजन मंदिर कमिटी के सदस्यों के द्वारा किया गया जिसमें की फुलवरिया पंचायत के आसपास के वार्डो के महिला, पुरूष, वृद्ध, बच्चे समेत भारी संख्या में मंदिर परिसर पहुंच कर खिचड़ी प्रसाद भोज का ग्रहण किया।वही इस आयोजन में फुलवरिया पंचायत के समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।