कोढ़ा/शंभु कुमार
कटिहार। कोढा प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के पुर्व मुखिया सह भाजपा नेता राजकुमार राय के माता श्री रूकमणि देवी का लंबी बिमारी के कारण विगत दिन पुर्व शनिवार को असामयिक निधन हो गया । जिसकी की निधन की सूचना मिलते ही फुलवरिया पंचायत के अलावे आसपास के गांवों में शोक का मातम छा गया।
वही मुखिया की माता की खबर सूनते ही फुलवरिया पंचायत के अलावे कोढा प्रखंड के कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि प्रबुद्धजनों ने उनके आवास फुलवरिया वार्ड नं 5 पहुंच कर मुखिया समेत उनके परिवारजनों को सांत्वना देते हुए शोक-संवेदना व्यक्त किया। साथ ही मृतक आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से मंगल कामनाएं की।