कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढा प्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में 75वां गणतंत्र दिवस के रूप में तिरंगा झंडा संबंधित अधिकारियों के द्वारा आन बान शान से फहरा कर 75 वां गणतंत्र दिवस जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल 26 जनवरी को कोढा प्रखंड परिसर सहित अपने अपने कार्यालय परिसर में बीडीओ,श्याम कुमार, थाना अध्यक्ष आलोक राय, सीडीपीओ मनिषा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य , मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह,स्वास्थ्य कर्मी कुलदीप दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार साह उर्फ पिंकू साह, सरकारी गैर-सरकारी सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका,इसके अलावे कोढा प्रखंड के सभी मुखिया व अन्य ने आन बान शान से सलामी देकर राष्ट्रीय गान गाकर झंडा तोलन किया । 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए कोढा प्रखंड के सरकारी कर्मचारी और प्रशासन के द्वारा पुर्व से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। झंडा तोलन बाद मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया।
आपको बताते चले की इस बार 75वां गणतंत्र दिवस के रूप में हमारा तिरंगा झंडा आन बान शान से सलामी देकर लहराया गया । आपको बताते चलें कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था।भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी देकर तिरंगा झंडा फहराया था।तब से ही हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।एवं 26 जनवरी को ही देश गणराज्य बना था।
गणतंत्र दिवस के दिन देश के राष्ट्रपति इंडिया गेट के राजपथ पर तिरंगा झंडा फहराते हैं विश्व खास मौके पर भव्य परेड का आयोजन भी किया जाता है। साथ ही परेड राजमार्ग राजपथ से शुरू होकर लाल किले तक जाती है बता दे की 26 जनवरी 1950 को सुबह 10:18 पर एक गणतंत्र राष्ट्र बना उसे ठीक 6 मिनट बाद 10:24 मिनट पर डा राजेन्द्र प्रसाद ने शपथ ली थी।इस दौरान कोढा नगर पंचायत सहित ग्राम पंचायतें खास कर छात्र छात्राओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया वही दुसरी ओर पूरा वातावरण देशभक्ति के गीत से सराबोर हो उठा।