कोढा प्रखंड में मकर संक्रांति की रही धूम एक दूसरे के यहां खाया जमकर दही चुरा दी बधाईयां

कोढ़ा/शंभु कुमार 
कोढा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व को लेकर घूम रही । खासकर महिलाओं के द्वारा इस पर्व को पुरी श्रद्धा पूर्वक विधि-विधान के साथ सूर्य देवता के पर्व मकर संक्रांति उत्साह पूर्वक मनाया गया।वही प्रसाद के रूप में तिल देकर महिलाओं के द्वारा प्रण दिया गया।हिन्दू धर्म में मकर संक्रान्ति का विशेष महत्व होता है इस दिन स्नान और दान से पुण्य होता है मकर संक्रांति मलमास एवं खरमास के अंत दिन माना जाता है जो शादी विवाह व अन्य शुभ कार्यक्रम के लिए अशुभ माना जाता है।इसी दिन के बाद से सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होता है साथ ही मौसम में बदलाव की शुरुआत होती है हालांकि यह पर्व इस बार दो विभिन्न तिथियों में मनाया गया।
-----मकर संक्रांति पर्व मान्यता की वजह 

मकर संक्रांति पर्व में ऐसी मान्यता बताई जा रही है  देवी गंगा जब धरती  पर पधारी तो मकर संक्रांति पर भागीरथ के पुर्वजों की अस्थियां से गंगा जल से जब स्पर्श हुआ था और सभी पूर्वजों को मोक्ष मिल गया इस मान्यता की वजह से मकर संक्रांति पर्व पर गंगा नदी में स्नान करने की आरंभ हो गई।
----दुसरी कथा के अनुसार मकर संक्रांति का महत्व 

सूर्य और शनि का संबंध इस पर्व से होने के कारण यह काभी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कहते हैं इसी त्योहार पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आये थे इस कारण शुक्र का उदय भी इसी समय होता है। इसलिए यहां से शुभ कार्य की शुरुआत होती है।इस दौरान दही चुरा भोज के लिए पुर्व में दिये निमंत्रण को स्वीकार कर एक दुसरे के घर जाकर दही चुरा,लाई , तिलकुट व अन्य स्वादिष्ट भोजन को खाकर लुप्त उठाया। वही मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर कोढा नगर पंचायत व ग्राम पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, पार्षद धर्मवीर उर्फ पिन्टु, पुर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी,मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमण झा,रवि चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा, मुखिया, प्रीतम देवी पुष्पा इमरान,मुनिता कुमारी,भारती कुमारी, पैक्स अध्यक्ष पिंकू साह, समिति सदस्य बौआ झा व अन्य ने अपने अपने क्षेत्रों के आमजनों को शुभकामनाएं व बंधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post