बैसा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड से आम जनजीवन को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के दैनिक मजदूरी पर भी ठंड की मार पड़ रही है। देर शाम से दिन के 10 बजे तक ठंड तथा कुहासा छाए रहने से आम लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। गरीब, मजदूर, ठेला तथा रिक्शा चालकों ने बताया कि ठंड की रफ्तार यही रही तो हमलोगों को खाना पीना भी दुश्वार हो जाएगा। ठंड की वजह से हमलोग मजदूरी नहीं कर पा रहे हैं। जिससे परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
वहीं प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने बताया कि इस ठंड की वजह से हमलोगों की फसल में रोग पकड़ने की आशंका है। ठंड से फसल को बचाने के लिए दवाई का छिड़काव कर रहे हैं। लेकिन ठंड की वजह से मजदूर काम करने के लिए भी तैयार नहीं है। ठंड के कारण शाम चार बजे के बाद ही चौक चौराहा, हाट बाजार, सड़क विरान हो जाती है। ठंड से सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालय सुनसान सा लगता है। कोई भी कर्मी समय पर नहीं आते हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रखंड मुख्यालय सहित चौ