कोढ़ा/शंभु कुमार
सोमवार को कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के गिरजाघरों में धुमधाम से मैरी क्रिसमस डे मनाया गया। सोमवार की रात जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंची गिरजाघरों में पूजा अर्चना के साथ प्रार्थनाएं आरंभ हो गई प्रार्थनाएं के साथ विधिवत गिरजाघर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कोढा के बहरखाल पंचायत के बिशनपुर आदिवासी टोले में स्थित प्रभु यीशु का जन्म दिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया गया ।
पूर्व से ही इस कार्यक्रम को लेकर चर्च को रंग बिरंगी झालरो से भी सजाया गया था। सर्वप्रथम आदिवासी समाज के प्रबुद्धजन के द्वारा चर्च में केक काटकर प्रभु यीशु को याद कर एक दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी गई। गिरजाघर व अन्य स्थानों पर प्रभु यीशु के जन्म को लेकर झांकियां भी सजाई गई थी। खासकर आदिवासी समुदाय की बच्चों सहित महिलाओं और बड़े बुजुर्गों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। रंग-बिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु क्रिसमस का जश्न मनाया ।
वहीं मुखिया प्रतिनिधि सह जादयू प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा व वार्ड सदस्य सुरेश मरैया ने क्रिसमस की बधाई दी । कार्यक्रम को सफल आयोजन में लखन मुर्मू ,लोकास मुर्मू, बीटका हासदा, जॉन मुर्मू व अन्य ने मुख्य भूमिका निभाया।