कुरसेला/सिटिहलचल न्यूज़
कटिहार: कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के मजदिया गांव स्थित कोसी नदी में मत्स्य जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 50 हजार लोकल प्रजाति के मछली का जीरा गिराया गया
जिला मत्स्य पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक नदियों से सिर्फ मछलियों का दोहन किया गया है इसके संरक्षण के लिए बिहार सरकार ने रिवर रैंकिंग कार्यक्रम चलाया है। जिसके अंतर्गत कोसी व गंगा नदी में मछली के लोकल प्रजाति का अंगुलिका का पुनर्स्थापना करना है
कोसी नदी में 3 लाख 50 हजार लोकल मछली का अंगुलिका अर्थात मछली का जीरा गिराने का लक्ष्य रखा गया था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को 50 हजार अंगुलिका अर्थात मछली का जीरा गिराया गया। इस मौके पर मत्स्य पालक प्रवीण कुमार एवं कई मछुआरा उपस्थित थे।