स्मेक माफिया को थाना से छोड़ने के आरोप में जानकीनगर थानाध्यक्ष निलंबित

 


पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ में स्मेक माफियाओं का आतंक है। वहीं पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद स्मेक माफिया पर सख्त है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक को जानकारी मिली कि स्मैक (ब्राउन शुगर) माफिया को जानकीनगर थानाध्यक्ष ने पकड़ने के बाद थाना से छोड़ दिया गया। जानकारी मिलते ही पूर्णिया एसपी के द्वारा जानकीनगर थाना अध्यक्ष पु0अ0नि0 महेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 


पूर्णियाँ एसपी ने बताया कि उक्त घटना का जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी के द्वारा कराया गया।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी के द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना को सत्य पाया गया है। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर जाँच शुरू कर दी है। 


वहीं अब पु0अ0नि0 ओम प्रकाश को नया थाना अध्यक्ष जानकीनगर बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments