कटिहार से गणेश झा की रिपोर्ट
कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में आपसी विवाद को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की पीट पीट कर निर्मम हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते हैं कोढ़ा थाना अध्यक्ष आलोक राय सदलबल के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। तथा आरोपी पति राजेश ऋषि को मौके पर से गिरफ्तार भी किया गया।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर करीब 3:30 बजे थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच महादलित टोला निवासी राजेश ऋषि अपनी पत्नी के बीच हुई आपसी विवाद को लेकर पत्नी की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दिया। और हत्या की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। और घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ सबको देखने के लिए उमड़ पड़ा। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि उनकी पुत्री चानो देवी का शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार करीब सात वर्ष पूर्व खेरिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच महादलित टोला में हुआ था। और पति पत्नी के बीच रिश्ता अच्छे ढंग से चल रहा था और इसी बीच उनकी पुत्री को चार बच्चे भी हुए। मगर इधर कुछ दिनों से दोनों में घरेलू विवाद को लेकर दोनों में झगड़ा झंझट होते रहता था। और बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक फिर झगड़ा झंझट शुरू हो गया और मेरी पुत्री के पति राजेश ऋषि पीटपीट कर चानो देवी की हत्या कर दी।
मृतिका के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलते ही वे लोग यहां पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय थाना को जानकारी दिये। वहीं मामले की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना अध्यक्ष सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की बारीकी से तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजकर मामले के तह तक जाने के लिये आगे की कार्यवाही में जुट गये हैं।



Post a Comment