Top News

मंत्री लेसी सिंह ने कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: रविवार को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवम उद्घटान किया। रविवार  का सम्पूर्ण कार्यक्रम धमदाहा प्रखण्ड अधीन बिशनपुर पंचायत में हुआ   जहां सर्वप्रथम पूर्णिया रुपौली स्टेट हाइवे से 85 लाख 946 की लागत से  दियारा जाने वाली पथ का शिलान्यास किया गया। जिसके बाद बिशनपुर पंचायत के दियारा में वार्ड नम्बर 09 में 9 लाख 10 हजार 766 की लागत से  मनरेगा द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन किया


इस कड़ी में बिशनपुर पंचायत के महेंद्र नगर दियारा में एक करोड़ 15 लाख की लागत से बने नवनिर्मित +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय का उद्घटान किया मंत्री लेसी सिंह ने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। वही वे विद्यालय की व्यवस्था देखकर मंत्री काफी सन्तुष्ट हुए। विद्यालय उद्घाटन से पूर्व विद्यालय प्रबंधन द्वार मंत्री लेसी सिंह का भव्य स्वागत हुआ जिसमें विद्यालय के छात्रा द्वारा स्वागत गान गाया।  इस मौके पर अदिवासी छात्राओं द्वार उनके पारम्परिक नृत्य से स्वागत किया गया जिससे मंत्री काफी प्रसन्न हुए। इस मोके पर बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  धमदाहा को आदर्श विधानसभा बनाना मेरा कर्तव्य है जिसके लिए दिनरात मेहनत कर आमलोगों की हर समस्याओ के समाधान करने हेतु हमेसा तत्पर रहते है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक लोगो का अधिकार है शिक्षा गाँव समाज ही नही बल्कि देश की रीढ़ है युवाओं का भविष्य है शिक्षा के बिना प्रत्येक मनुष्य की जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने प्रति कृतसंकल्पित है जिसका प्रतिफल आप सबके सामने है कि गाँव देहात में भी +2 जैसे विद्यालयों का होना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शिक्षा प्रति कृतसंकल्पित होना है


इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक,परियोजना पदाधिकारी कौशल कुमार,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मिश्रीलाल ,विद्यालय प्रधान,ब्रजकिशोर सिंह,पटवारी सोरेन सहीत सभी शिक्षक मौजूद थे।विद्यालय उद्घाटन पश्चात बिशनपुर बाजार स्थित मनरेगा द्वारा निर्मित करीब 74 लाख की लागत से बने राजस्व हाट का उद्घाटन किया। मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि राजस्व हाट से सैकड़ो लोगो के जीवन यापन एवम आजीविका का साधन मिलेगा तो वही सरकार को भी राजस्व की पूर्ति होगी लोग भी खुशहाल होंगे। जिसके बाद बिशनपुर पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 06 बरान मुसहरी महादलित टोला में योजना एवं विकास विभाग द्वारा 22 लागत 98 हजार 779 की लागत से सामुदायिक भवन सह वर्क शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।इस मौके पर जदयू प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, प्रखण्ड अध्यक्ष शम्भू जायसवाल, बिशनपुर पंचायत के मुखिया उषा देवी,नीरपुर मुखिया सुनीता देवी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post