Top News

राहत क़ादरी को सौंपी गई एनसीपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़

महाराष्ट्र में एनसीपी के नेता अजित पवार ने अचानक एनडीए को समर्थन देते हुए उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली तभी से पार्टी के आंतरिक विद्रोह में दोनों गुटों में लड़ाई तेज होती जा रही है।एनसीपी में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बिहार की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर करते हुए


मो० राहत कादरी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है।प्रफुल्ल पटेल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वह तत्काल प्रभाव से बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे।आपको बता दें कि मोहम्मद राहत क़ादरी बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं

और छात्र जीवन से ही एनसीपी से हैं। पुर्व में पार्टी के विभिन्न पदों को सुशोभित करते हुए वह एनसीपी युवा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता और पुर्व विधानसभा चुनाव में पार्टी के इंचार्ज के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post