इंटक कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़

जिला इंटक कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रंजन सिंह उपाध्यक्ष आश नारायण चौधरी, मोहम्मद अलीमुद्दीन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जयवर्धन सिंह, जिला महासचिव गौतम वर्मा जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव पंचायती राज के प्रमंडलीय संयोजक मोहम्मद शाहिद हुसैन इंजीनियर संजीव शर्मा मोहम्मद जब्बार मोहम्मद अफरोज खान बच्चों दा प्रमोद जैन आदि ने


कहा भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत देश के रूप में स्थापित करने में मुख्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी के बाद देश के अंदर तक नहीं बनता था उन्होंने हवाई जहाज बनवा कर देने का काम किया देश में स्वार्थ शिक्षा उद्योग क्षेत्र में बड़े-बड़े संस्थानों का स्थापना कर बढ़ाने का काम किया बच्चों से उन्हें काफी प्रेम था इसलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से संबोधित करते थे

साथ ही नेहरू काफी अच्छे लेखक भी थे डिस्कवरी ऑफ इंडिया नामक पुस्तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात है। स्वर्गीय नेहरू जी की रखी गई बुनियाद से ही भारत आज दुनिया का सबसे प्रभावशाली देश के रूप में उभर कर सामने आया है,ऐसे महामानव शताब्दी में जन्म लेते हैं उनके बताए मार्ग पर ही चलकर देश और प्रगति की ओर बढ़ सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post