भारत- नेपाल सीमा पर एसएसबी ने अवैध खाद के तीन महिला तस्करों को किया गिरफ्तार


किशनगंज/इमरान हाशमी

सिटी हलचल न्यूज़: किशनगंज से सटे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी के जवानों ने सोमवार को अवैध खाद की खेप जब्त की है। साथ ही तीन नेपाली महिला धंधेबाज को किया गिरफ्तार, वहीं तीनों से पूछताछ के पश्चात आदर्श थाना ठाकुरगंज को सौंप दिया गया है। कमांडेंट 19वीं वाहिनी के निर्देशन पर 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की जी समवाय सुखानी के जवान गश्ती कर रहे थे


इसी क्रम में भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 119 से 50 मीटर की दूरी पर तीन साइकिल पर सवार महिला आते दिखीं। वहीं एसएसबी जवान को देख तीनों महिला भागने की कोशिश कर रहे थे कि जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। साथ ही उनके साइकिल में से आठ बोरी अवैध खाद करीब 400 किलो को किया जब्त किया। महिला तस्कर को दो साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है

मिली जानकारी अनुसार महिलाएं खाद को अवैध रूप से नेपाल से भारत ला रहीं थीं। तस्करी में शामिल महिलाओं की पहचान मनीषा राजवंशी, वना राजवंशी, और अधिका राजवंशी रूप में हुई है। तीनों महिला तस्कर नेपाल के झापा की रहने वाली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post