अमौर नगर पंचायत का बजट 1 करोड़ 82 लाख पार्षद समेत मुख्य पार्षद नाखुश

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: (सिटी हलचल न्यूज़) अमौर नगर पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में दूसरी सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद दिल आरा बेगम की अध्यक्षता में की गई। जिसमें नगर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु बजट पेश किया गया। जिनमें माननीय सदस्यों द्वारा बजट का अवलोकन किया गया अवलोकन उपरांत बजट में 1 करोड़ 82 लाख की राशि प्राप्ति का जिक्र किया गया है, जो संतोषजनक नहीं है, उक्त बातें मुख्य पार्षद दिलारा बेगम ने कही, अतएव बजट का अनुमोदन माननीय सदस्यों द्वारा नही किया गया


एवं कार्यपालक पदधिकारी को निदेश दिया गया कि बजट का संसोधन करते हुए मुख्य पार्षद को अवलोकन हेतु उपलब्ध कराया जाय ताकि अवलोकन उपरांत ससक्त स्थाई समिति की अगली बैठक जल्द से जल्द बुलाई जाय एवं बजट का अनुमोदन बोर्ड की बैठक हेतु किया जा सके। बताते चलें कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने के लिए सशक्त स्थाई समिति चयन किया गया था जिसमें टीम के रूप में मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद सहित तीन वार्ड पार्षद शामिल है

नगर पंचायत अंतर्गत कार्यों में विभिन्न वार्डों के लिए खर्च किया जा सके, लेकिन बजट कम होने के कारण प्रस्ताव पारित नहीं किए गए मुख्य पार्षद दिल आरा बेगम ने बताया कि नगर पंचायत विकास की गति तेज हो,जिसे लेकर अगले बैठक में प्रस्ताव बजट पेश करने की बात कही गई, बैठक में मुख्य पार्षद दिल आरा बेगम कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार बेगम जुली बेगम अंजुमन जेबा प्रवीण मौजूद थे,

Post a Comment

Previous Post Next Post