पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी पूर्णियां जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार पूर्णिया जिला भाजपा के विभिन्न मोर्चा अध्यक्षो की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जिला के विभिन्न मोर्चा हेतु अध्यक्ष का चयन कर लिया गया है
जिसके अंतर्गत महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में सरिता रॉय, युवा मोर्चा अध्यक्ष के रूप में रवि गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्या प्रकाश, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत कुमार पासवान
अनुसूचित जनजाति मोर्चा राजेन्द्र हांसदा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. अजहर आलम मनोनीत किये गए। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने सभी नवमनोनीत सभी मोर्चा अध्यक्षो को बधाई दी है।