भाजपा कोलासी मंडल अध्यक्ष ने दोबारा पद पर आसीन होने पर सभी कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन



कोढ़ा/शंभु कुमार 


   भारतीय  जनता पार्टी कटिहार कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोलासी मंडल अध्यक्ष पद का दूसरी बार दायित्व मिलने पर बिहार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला भाजपा के सभी सम्माननीय वरीय नेता गण एवं अपने सहयोगियों के प्रति मिथिलेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किए।


मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अपने साथ चल रहे कोलासी मंडल के सभी पदाधिकारी,  मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख, बूथ अध्यक्ष , पूरी कैबिनेट एवं देवतुल्य भाजपा समर्पित कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों को विशेषकर आभार व्यक्त किया है जिनके सहयोग से पार्टी का कार्य सुचारू रूप से करते हुए पार्टी को और मजबूती प्रदान किया जा सका।  पुनः अपने साथ चल रहे सहयोगियों का मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया एवं बधाई दी

Post a Comment

Previous Post Next Post