कोढ़ा/शंभु कुमार
मंडल अध्यक्ष कोलासी मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ताओं के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंच कर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम में शामिल होकर डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई।इस तपती और उमस भरी गर्मी में भी ग्रामीणों का उत्साह कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर चरम पर दिखा। भाजपा जिला कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली।
साथ ही साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाया गया। मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की चित्र पर पुष्प अर्पित किया। आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव की तैयारियों के ऊपर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में रौतारा, रजवाड़ा, दिघरी, विनोदपुर, चंदवा पंचायत से ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में जिला कार्यालय पहुंचे। कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, महामंत्री भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह,
उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख रजवाड़ा फूल कुमार चौहान, विनोदपुर शक्ति केंद्र सह प्रमुख कुंदन कुसुम, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विनोद रविदास, भाजपा नेता धर्मानंद मंडल, रवि कुमार, उमाशंकर शाह, चंद्र मोहन पासवान, शंकर पासवान, अशोक पासवान, अरुण पासवान, दशरथ पासवान, चंदन पासवान एवं बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता गण का सहयोग रहा।