कोढ़ा/शंभु कुमार
भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार कटिहार जिले के कोलासी मंडल अध्यक्ष के पद पर दूसरी बार इनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए मिथिलेश कुमार सिंह को कोलासी मंडल अध्यक्ष कटिहार के पर पर नियुक्त किया गया।
वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोलासी मंडल अध्यक्ष पूर्व के नेतृत्व में कोलासी भाजपा संगठन मजबूत होकर धरातल पर काम कर रही थी पार्टी संगठन एवं आम जनों की समस्याओं को लेकर वह हमेशा से गंभीर रहे हैं ।इनके कुशल नेतृत्व के कारण ही इन्हें दूसरी बार भी अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है हम लोगों को पूरी उम्मीद है कि इनके संगठन के नेतृत्व में भाजपा कोलासी मंडल के संगठन आगामी होने वाला लोकसभा चुनाव में एक इतिहास लिखने का कार्य करेगी। वही भारतीय जनता पार्टी के कोलासी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।वही मंडल अध्यक्ष कोलासी ने शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त किया है एवं अपने कार्यकर्ताओं को भी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए उत्साहित करते देखा गया।