कोढा /शंभु कुमार
कोढा मंडल भाजपा संगठन भारतीय जनता पार्टी के 44वे स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर बीजेपी पार्टी की झंडे को हर्षोल्लास के साथ फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी कोढा व मंडल महामंत्री रमन झा ने बताया कि आज हमारी पार्टी की स्थापना दिवस है। इस अवसर पर आदरणीय हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के
अभिभाषण को सुनते हुए एवं उनके देश हित में अनेकों प्रकार के विकास कार्य को याद करते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी मंडल महामंत्री रमन झा भाजपा युवा कार्यकर्ता रवि चौधरी, दीपक कुमार, रफीक अंसारी ,भाजपा युवा नेता व अन्य भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।