मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस



कोढ़ा/शंभु कुमार 



कोढा विधानसभा के कोलासी मंडल के सभी शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के झंडे को लगाए गए एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। 


6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत पार्टी के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को सभी शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर मनाने का संकल्प सभी भाजपा कार्यकर्ता लिए। सभी शक्ति केंद्रों पर मंडल युवा शक्ति केंद्र अध्यक्ष कुंदन कुसुम के साथ भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post