पूर्णियाँ/रौशन राही
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्य्क्ष डॉक्टर संजय जायसवाल एवं शीर्ष नेतृत्व ने पुनः तीन साल के लिए जिला अध्यक्ष पद के लिए पूर्णिया जिला अध्यक्ष राकेश कुमार को जिला अध्यक्ष पद के दायित्व के लिए मनोनीत किया गया। धमदाहा मंडल के मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह ने धमदाहा मंडल में एक बैठक आहूत कर बताया कि हमे पूर्ण विश्वास है कि पुनः आपके नेतृत्व में हमारा धमदाहा मंडल पहले से और ज्यादा सशक्त और प्रभावी बनेगा ओर आने वाला
विधानसभा और लोकसभा दोनों कमल खिलाने हेतु हम सभी भाजपा समर्पित कार्यकर्ता कृत संकल्पित रहेंगे। साथ हीं प्रदेश कार्ये समिति सदस्य सह रानीगंज प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पूर्णिया जिला अध्य्क्ष राकेश कुमार युवा जजबाशील और कर्मठ मिलनसार जिला अध्यक्ष हैं पुनः जिला अध्य्क्ष मनोनीत होने से भाजपा पूर्णिया जिला में और मजबूती मिलेगी। इसके लिए शीर्ष नेतृत्व को धमदाहा मंडल की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व ढेर सारी बधाईयां। वहीं बैठक में मौजूद मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मेहता,अमरदीप कुंवर उर्फ मिंकू कुंवर,छोटेलाल महतो,मंडल मंत्री निरंजन मंडल,मधु देवी,मंडल महामंत्री विकाश कुमार गुप्ता,अजित झा, महिला मोर्चा अध्य्क्ष विशरेखा देवी,धमदाहा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह,अतिपिछड़ा मंच मोर्चा मंडल अध्य्क्ष प्रभाकर ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल
अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल,वेवसाइक मंच मोर्चा अध्य्क्ष अजय अग्रवाल उर्फ टिंकू अग्रवाल,कार्येसमिति सदस्य कामाख्या प्रसाद महतो,कल्पना देवी किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमरेंद्र साह, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र मंडल,मतस्य जीवी मंच मोर्चा अध्य्क्ष वकील मंडल,सहकारिता मंच मोर्चा अध्य्क्ष महेंद्र प्रसाद मंडल,शक्तिकेन्द्र प्रभारी निर्मल सिंह,सुनील जायसवाल, सुभाष पासवान,सुभाष गोस्वामी आदि अनेकों भाजपा समर्पित कार्येकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जिला अध्यक्ष राकेश कुमार को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र एवं मिठाईयां खिलाकर सम्मानित किया। कार्येकर्ता में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला।