फलका / चाँद बहार
कटिहार: भाजपा के प्रांतीय कमेटी के द्वारा मनोज राय को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने से फलका प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठनकर्ता मनोज राय को एक बार फिर फिर कटिहार जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किये जाने के बाद फलका प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापन किया है। बताते चलें कि मनोज राय पूर्व में भी जिला अध्यक्ष रह चुके थे। उनके कुशल नेतृत्व के कारण एक बार पुण: उन्हें संगठन का कमान दिया गया है। मनोज राय को एक बार पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद फलका प्रखंड के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी, पूर्व प्रमुख सतीश मंडल, भवनाथ चौधरी, रविंदर चौधरी, महामंत्री अनुज कुमार मंडल, परमानंद शर्मा, राजेश रंजन, विनोद मिर्धा, संजय झा, मनोज मंडल, अरुण यादव, जिला परिषद सदस्य गायत्री कुमारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।