पोक्सो एक्ट के आरोपी संतोष मंडल के घर अकबरपुर ओपी पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार



रुपौली। विकास कुमार झा


अकबरपुर ओपी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी संतोष मंडल के घर इश्तिहार चिपकाया है, अकबरपुर ओपी अध्यक्ष सूरज प्रशाद ने बताया संतोष मंडल पिता स्वर्गीय कार्तिक मंडल शाकिन बहादुरा थाना रुपौली अकबरपुर जिला पूर्णिया छः महीना पूर्व के पोक्सो केस में फरार घोषित अकबरपुर पुलिस द्वारा इश्तिहार चिपकाया गया।


संतोष मंडल पोक्सो एक्ट के केस में फरार चल रहा था ,कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी संतोष मंडल फरार ही चलता रहा। जिसके बाद न्यायालय के द्वारा संतोष मंडल को फरार अपराधी घोषित किया गया। जिसके बाद संतोष मंडल के घर इश्तिहार चिपकाने का निर्देश प्राप्त हुआ। ओपी अध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया इश्तिहार चिपकाने के साथ ही अगर संतोष मंडल हाजिर नहीं होते हैं तो उनके घरों का भी कुर्की जब्ती किया जाएगा।

आपको बताते चलें संतोष मंडल पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है, जिसके तहत अकबरपुर ओपी में पोक्सो एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से संतोष मंडल फरार ही चल रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post