मुरलीगंज-व्यापार मंडल अध्यक्ष बना गोपी कृष्ण

मुरलीगंज संवाददाता मिथिलेश कुमार 

मधेपुरा : मुरलीगंज ब्लाॅक परिसर में सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतगणना के उपरांत गोपी कृष्ण उर्फ बीडीओ को 534 वोट मिले। वही निवर्तमान अध्यक्ष राजीव कुमार को 283 वोट मिल पाए। इस तरह गोपी कृष्ण ने 251 वोट से जीत दर्ज किया। वही तिर्थेश नन्दन को 169 और आशीष कुमार को 152 मत प्राप्त हुआ। प्रखंड मुख्यालय परिसर में अलग अलग पांच बुथो पर मतदाताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला


सुबह सात बजे से प्रखंड मुख्यालय में वोटरो की भीड़ जुटने लगी थी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अनिल कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 3003 मतदाता में 1185 मतदाताओ ने वोट डाले। व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान समेत चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मतदान के निर्धारित समय 4:30 तक 1185 मतदाताओं अर्थात 39 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वही ब्लाॅक परिसर के बाढ़ आश्रय भवन में सुरक्षात्मक तरीके से मतगणना की प्रक्रिया करायी गई

मुरलीगंज मे अबकी व्यापार मंडल चुनाव मतदान में पंचायत चुनाव, नगर निकाय, विधान सभा चुनाव जैसे गहमा गहमी देखने को मिला। प्रत्याशी और समर्थको के वाहनों की लंबी कतार, वोटरो को लाने एवं पहुंचाने अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए चारो प्रत्याशी समर्थक जद्दोजहद कर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments