सात दिवसीय नवकुंज महायज्ञ को लेकर किया गया भूमि पूजन

 


अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के पोठिया गंगेली  पंचायत अंतर्गत तोरोना गांव में 18 मार्च से लेकर 24 मार्च तक होने वाली नवकुंज श्री श्री1008 महायज्ञ  को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन पंडित विमलेश झा एवं भूमि पूजन मे बैठे अरविंद कुमार विश्वास के द्वारा किया गया। भूमि पूजन के दौरान अरविंद कुमार विश्वास  ने बताया कि इस गांव में  पहले 1949 में महाविष्णु यज्ञ ग्रामीणों के द्वारा किया गया था।


पुनः ग्रामीणों के सहयोग से 70 साल  होने के बाद  नवकुंज महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किया गया। नवकुंज यज्ञ के लिए विभिन्न देवताओं के 65 मूर्ति का निर्माण कराया जा रहा है । जो  18 को मार्च को 2023 को 108कुमारी कन्या द्वारा कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा । भूमि पूजन के दौरान पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास, मुखिया राजेश कुमार विश्वास,पूर्व मुखिया अखलेश कुमार दास

, विद्यानंद विश्वास, शैलेश कुमार विश्वास, अशोक कुमार विश्वास, श्यामलाल विश्वास, अजय कुमार विश्वास, देवनारायण विश्वास,सुरज विश्वास, देवेन्द्र कुमार विश्वास, अशोक विश्वास गूडलू कुमार दास ,प्रवीण कुमार दास सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post