अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड के द्वारा अमौर नगर निकाय पंचायत के चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। जिसकी विस्तृत जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह उप निर्वाचित पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह बताया कि 28 दिसंबर को मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद होने वाले नगर निकाय चुनाव को को लेकर 12 वार्डों में चुनाव होना है।
जिसमें मतदाताओं को मत देने के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 6 संवेदनशील एवं 9 अति संवेदनशील बूथ है। 15 बूथों के लिए 6 सेक्टर पदाधिकारी पदाधिकारी एवं 6 गस्ती धारी दंडाधिकारी बनाए गए हैं।12 वार्डो मे 74 वार्ड सदस्य प्रत्याशी, 9 मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद 10 प्रत्याशी मैदान में खरे हुए है।
जिसमें पुरुष 5303 मतदाता एवं महिला 4853 मतदाता द्वारा कुल 10156 मतदाता अपने मत देकर 12 वार्डों में प्रत्याशियों का भाग का फैसला करेंगे। साथ ही बीडीओ सह उप निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था रहेगी।.