17 वूथों पर 11924 मतदाता सुबह करेंगे मतदान

कटिहार/मणिकांत रमण

कुरसेला। कड़ी सुरक्षा के बीच कुरसेला नगर पंचायत के चुनाव में 17 वूथों पर 11924 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें से 5746 महिला तथा 6178 पुरुष मतदाता 98 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे। नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह के सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदान कार्य संपन्न होगा। सभी बूथों पर बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक रूप से तैयारी की गई है


पोलिंग पार्टियां नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए सभी 17 बूथों पर पहुंच गयी है। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। बूथों की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी मतदान केंद्र के बाहर पुलिस बल के साथ पदाधिकारी को तैनात किया गया है

इतना ही नहीं बूथों की निगरानी के लिए सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जो पूरे दिन मतदान केंद्र का निरीक्षण करेंगी। बताते चलें कुरसेला नगर पंचायत से मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद पर क्रमशः आठ आठ उम्मीदवार अपना किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि वार्ड पार्षद पद पर 82 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post