Top News

गौरव सम्मान मिलने पर शिक्षक हीरालाल का हुआ अभिनंदन।

 


मनीष कुमार/ कटिहार 

मनसाही प्रखंड क्षेत्र के बड़ी बथनाहा में स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के खेल शिक्षक हीरालाल को सर्वोदय समाज द्वारा कटिहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी को लेकर विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों द्वारा फूल - मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया


साथ ही शिक्षकों द्वारा बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य यमुना प्रसाद सिंह, वर्तमान प्राचार्य अखिलेश यादव, कुलानंद सिंह, कमरुल हसन, गुरुदेव, श्रीकांत सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार, अरुण कुमार यादव, उमेश सिंह, माखन कुमार सिंह, राजदीप झा, रोहित रमन, तारिक अनवर, शैलेंद्र सिंह, शिक्षिका नूतन रानी, सुनीता कुमारी, अंजुमन आरा एवं विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post