भाजपा के संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक,कई कार्यक्रम हुए आयोजित

 


मनीष कुमार / कटिहार

भारतीय जनता पार्टी कदवा विधानसभा के संयुक्त मोर्चा का कार्यक्रम लगातार दो दिनों तक कदवा विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में आहूत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज मंडल ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल के अति पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत दास  विधानसभा कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा मुख्य रूप से मौजूद रहे। पहले दिन के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि संपर्क, विकास तीर्थ केंद्र सरकार की योजनाओं से निर्मित भवन इत्यादि का भ्रमण,वृक्षारोपण किया गया। जबकि दूसरे दिन स्थानीय  मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क,सोशल मीडिया सेल की बैठक,सामाजिक संवाद, प्रभावी मतदाता संवाद,बूथ स्तरीय बैठक


स्थानीय महत्वपूर्ण स्थलों पर जाना एवं मुख्य रूप से विधानसभा के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलवाने का काम किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अजीत दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है,जो कि पूरे बिहार के सभी विधानसभा में चल रहा हैं। वहीं कार्यक्रम के प्रभारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष बबन कुमार झा ने बताया की पार्टी के द्वारा इस तरह का आयोजन करने से निश्चित रूप से विधानसभा में पार्टी मजबूत होगा। साथ ही सभी मोर्चा के लोगों का एक दूसरे मोर्चा के लोगों से संबंध स्थापित होगा। जिससे विधानसभा में और ज्यादा पार्टी मजबूत होगा। वहीं जिला अध्यक्ष मनोज मंडल ने तमाम कार्यकर्ताओं को हृदय से साधुवाद दिया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई

इस दो दिवसीय कार्यक्रम में लगातार पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अजीत दास, विधानसभा कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष बबन कुमार झा, जिला मंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी, पूर्व महामंत्री इंद्रजीत सिंह,अशोक मेहता,जिला मंत्री मुकेश पोद्दार,रमेश मंडल,फुल कुमार पोद्दार,अवधेश मंडल,सुशील मंडल, विपिन शाह ,नरेश मंडल ,जीतन घोष ,रमेश कुमार, दयानंद मंडल, नारायण चौहान, रमेश महतो मनदीप मंडल सदानंद मंडल ,राजकिशोर सा ज्ञानदेव मंडल समेत कदवा विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post