Top News

मारपीट व लूटपाट के पीड़ित को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी से न्याय की गुहार

कटिहार /सिटी हलचल न्यूज़ 

कटिहार : लूटपाट और जान से मारने को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। मामला मनसाही थाना क्षेत्र के हफला का हैं। मारपीट और लूटपाट करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित पर ही मामला दर्ज करा दिया, जहां पुलिस ने बिना किसी जांच के पीड़ित व्यक्ति को ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि मारपीट में पीड़ित व्यक्ति का एक पांव भी तोड़ दिया गया है और बीच-बचाव करने आए उनके दो कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई


जिसका इलाज पुलिस के अभिरक्षा में सदर अस्पताल में जारी हैं। घटना के बारे में पीड़ित हर्ष कुमार ने बताया कि हफला चौक के समीप उनका कोल्ड स्टोर है जहां कुछ दिनों पूर्व 15 से 20 की संख्या में लोग उनकी कोल्ड स्टोर पर हमला बोल दिया। उस समय वह घर जाने की तैयारी में थे। जहां उन लोगों ने दो लाख 64 हजार भी उनसे लूट लिया, विरोध करने पर उन लोगों ने लाठी-डंडों के साथ उन पर हमला बोल दिया

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पक्ष ने थाना में जाकर इनके ऊपर ही मारपीट का मामला दर्ज करा दिया जहां पुलिस मामले की जांच ना करते हुए पीड़ित हर्ष कुमार को ही गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पीड़ित हर्ष कुमार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post