Top News

राष्ट्रीय कार्यकारिणी महिला सदस्यों ने धमदाहा विस का किया दौरा

 


पूर्णिया/रौशन राही

धमदाहा विधानसभा में प्रवास के लिए आयी छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्य  कारिणी सदस्य विद्या सीदार जी एवं बंगाल से राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य  सोनाली मुर्मू प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू मुर्मू  जी का आगमन मीरगंज मंडल के आईटी सेल संयोजक अभिनंदन कुमार शाह से मुलाकात से हुई। जिसके बाद बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना कर तय कार्यक्रम में प्रस्थान हुआ जिसमें पहला कार्यक्रम मीरगंज बाजार स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुधांशु जी के तैलचित्र प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद कठबजरा कामत गांव मे मंडल अध्यक्ष भोला मंडल मंडल, उपाध्यक्ष विनय सिंह के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों के साथ बैठक किया गया एवं उसके बाद धमदाहा मंडल के कार्यक्रम में प्रस्थान हुआ। जिसमें शहीद स्मारक में माल्यार्पण कर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं शहीद  सन्नी उड़ाव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया


उसके बाद  उच्च विद्यालय धमदाहा में विद्या सिदार जी सोनाली मुर्मू  ने अनुसूचित जाति, जनजाति बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं स्कूल के शिक्षक एवं स्कूल के कर्मचारी से स्कूल की विधि व्यवस्था का जायजा लिया उसके बाद कोरोना काल वर्ष में रेफरल अस्पताल धमदाहा में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का भ्रमण किया एवं पूरी विधि व्यवस्था की जानकारी लिया उसके बाद डॉक्टर साहब के घर बीजेपी कार्यकर्ता से संवाद किया। पुनः मीरगंज मंडल अध्यक्ष भोला मंडल के नेतृत्व में आदिवासी समाज के द्वारा नृत्य एवं स्थानीय लोगों के द्वारा हमारे अतिथि मेहमान का पुष्प की माला पहनाकर स्वागत किया किया गया। अनुसूचित जनजातीय मीरगंज मंडल मोर्चा के अध्यक्ष श्यामलाल सोरेन के दरवाजे पर आदिवासी समाज के लोगों के साथ बैठक किया गया एवं दोपहर का भोजन कर दमगारा मंडल के लिए प्रस्थान किया

दमगारा मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर साह के नेतृत्व में धरहर जमुनिया में आदिवासी समाज के द्वारा पुष्प माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया ततपशचात समाज के लोगों को संबोधन कर प्रधानमंत्री जी द्वारा संचालित केंद्रीय योजना के बारे में वहां के लोगों को विस्तार से जानकारी दिया और  राष्ट्रपति के पद पर श्रीमती द्रोपति मुर्मू  जी के संघर्षों को बताया और मोदी जी पर विश्वास जताने के लिए समस्त धमदाहा  विधानसभा की जनता को धन्यवाद दिया।  उसके बाद दमगारा मंडल के निपनिया ग्राम में बूथ बैठक किया गया जिसमें बूथ स्तर पर संचालित मंडल कमिटी को विस्तारपूर्ण जानकारियां ली, इस कार्यक्रम सफल बनाने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह जी धमदाहा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह जी, मीरगंज मंडल अध्यक्ष भोला मंडल जी ,मीरगंज मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह जी दमगारा मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर साह जी  इस कार्यक्रम के प्रभारी संतोष चौरसिया जी अशोक साह जी बद्री जी शालिग्राम जी कालीचरण जी श्याम लाल सोरेंन भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अभिनंदन कुमार  साह  एवं अन्य कार्यकर्ता गण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post