Top News

महागठबंधन के प्रतिरोध मार्च को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 31जुलाई को

 


मनीष कुमार / कटिहार

आगामी 7 अगस्त को पूरे बिहार में लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी,बिहार को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर महागठबंधन द्वारा जिला मुख्यालय पर आक्रोश पूर्ण व प्रतिरोध मार्च और सभा आहूत की गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर इसी को लेकर 31 जुलाई रविवार को महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण


बैठक आयोजित की गई है। जानकारी देते हुए राजद के जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी ने बताया कि स्थानीय सर्किट हाउस परिसदन में दिन के 11:00 बजे महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित की गई हैं। जिसमें महागठबंधन के सभी दलों के नेतागण एवं सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post