समेली में किसान की गोली मारकर हत्या

समेली/ सिटी हलचल न्यूज़ 

समेली प्रखंड अंतर्गत खैरा लालचंद वार्ड संख्या 13 हलेश्वर मंडल के 45 वर्षीय पुत्र चिचाय मंडल को शुक्रवार रात्रि लगभग 12:00 बजे कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के  अनुसार वार्ड संख्या 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली के निकट एन एच 31 से सटे हुए मृतक चिचाय मंडल का बासा है। जहां पर उनका बड़ा भाई कारु मंडल रात्रि में सोया हुआ था। तभी चार अज्ञात लोग बासा के आसपास घूम रहा था। यह देख कर मृतक का भाई कारू मंडल अपने भाई को फोन किया


मृतक चिचाय मंडल अपने बासा पर आया और आकर उन चार अज्ञात आदमियों से पूछा कि इतनी रात में यहां क्यों घूम रहे हैं। तभी यह सुनते ही उन चारों अपराधियों में से एक ने चिचाय मंडल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह वहीं गिर कर छटपटाने लगा। तभी उनके भाई ने अपने भतीजे को फोन किया और शोर मचाया । सभी परिजन एवं ग्रामीण मौके पर तुरंत पहुंचा और समेली अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो गई थी। मृतक चिचाय मंडल पत्नी प्रतिमा देवी तथा 3 पुत्र सोनू,शुभम, और प्रिंस, दो पुत्री पूजा व रूबी  है

जिन्हें छोड़ कर इस दुनिया से चले गए। इनके जीविका का मुख्य साधन मवेशी पालन एवं कृषि कार्य है।घटना की जानकारी मिलते ही पोठिया पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी कार्रवाई पूरी कर अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। उपरोक्त घटना को दर्शाते हुए कारू मंडल पिता हलेश्वर मंडल ने पोठिया पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया है तथा न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पोठिया पुलिस घटना की में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post