कटिहार/ मो.जैद
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य सह मंडल प्रभारी अमदाबाद शुभम पोद्दार ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश की 15 वी राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दिए। वही बधाई देते हुए भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सह मंडल प्रभारी अमदाबाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य शुभम पोद्दार ने कहा कि जनजातीय गौरव की प्रतीक
द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन विषम परिस्थितियों में भी जनसेवा के संकल्प को अटल, अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रेरणादायक उध्दरण है। द्रौपदी मुर्मू जी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी गरीब कल्याण से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के जीवन को आलोकित किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य सह मंडल प्रभारी अमदाबाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य शुभम पोद्दार ने
कहा कि द्रौपदी मुर्मू गाँव, गरीब, वंचित के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ी में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रही है। आज द्रौपदी मुर्मू जी उनकी बीच से निकल कर भारत देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची है। यह भारतीय लोकतंत्र की अधिकार व ताकत का प्रमाण है।



Post a Comment