एक ही जगह 2 घंटे में 2 मौत उग्र लोगों ने ट्रक को फूँका

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

शहर के सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक गुलाबबाग में आज दोपहर 2 घंटे के अंतराल में 2 भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमे 2 लोगो की मौत हो गई, वही एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया।पहली घटना दमका चौक नहर के पास घटी जहाँ एक बाइक पर सवार होकर जा रहे 3 लोगों को पीछे से ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृत महिला की पहचान अररिया जिले के कोचगामा निवासी हीरालाल मुर्मू की पुत्री रिंकी मुर्मू के रूप में कई गई है


 

घटना के संबंध में मृतिका के भाई करण मुर्मू ने बताया कि वह घर से बाइक पर अपनी दीदी रिंकी मुर्मू और दादी पार्वती मुर्मू को सवार कर अपनी फुआ के यहाँ पूर्णिया बाँसवाड़ी जा रहा था। उसी क्रम में दमका चौक गुलाबबाग के समीप पीछे से आ रही बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार रिंकी मुर्मू और पार्वती मुर्मू को ट्रक ने कुचल दिया। आनन फानन में दोनों को इलाज़ के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेजा गया जहाँ डॉक्टर ने रिंकी मुर्मू को मृत घोषित कर दिया वही पार्वती मुर्मू की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर इलाज हेतु रेफर कर दिया है


वहीं घटना के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर था इसी दौरान दमका चौक के समीप ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। जिसके बाद स्थानिय लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना में ट्रक और उसपर लदा जेसीवी धु धु कर जल गया। वहीं मृतक की पहचान बरसोनी के पटलिया निवासी दीपक कुमार सिंह उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक गुलाबबाग से अपने घर बरसोनी जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post