फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट
कटिहार: शुक्रवार को फलका प्ररवण्ड मुख्यालय के सभागार में में पंचायत समिति सदस्यों की एक विशेष बैठक प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व प्रथम पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक में सदन में आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनियमितता का मामला छाया रहा। पूर्व प्रमुख सतीश मंडल मुखिया विनोद मिर्धा महेंद्र शाह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका द्वारा मनमाने ढंग से सूखा राशन का वितरण किया जाता है एवं वार्ड सदस्य को जानकारी भी नहीं दिया जाता है। सदन में उपस्थित सदस्यों को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उषा किरण ने कहा कि सुखा राशन का वितरण पंजी में सेविका के द्वारा वार्ड सदस्य का हस्ताक्षर कराया जाता है
तथा सभी सविता को मासिक बैठक के दौरान सुखा राशन का सही ढंग से वितरण किए जाने को लेकर दिशा-निर्देश भी दी जाती है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उषाकिरण ने बताया कि 182 आंगनबाड़ी केंद्र में कुल 92 केंद्र अपने भवन में चल रहा है बाकी भाड़े पर संचालित होता है। बैठक में विभिन्न योजनाओ का अमुमोदन तथा कार्यान्वयन , एंव मनरेगा योजना के तहत लंबित योजनाओं पर विचार विमर्श, प्रखंड के सभी विद्यालय का पठन- पाठन पर गहन विचार-विमर्श की गई की गई। तथा मनरेगा योजना के तहत लंबित योजनाओं पर भी गहन चर्चा की गई। वही प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई
बैठक में अंचल, शिक्षा, स्वास्थ, कन्या विवाह, आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार, राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी के सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, स्वच्छता के प्रखंड समन्वयक अवधेश कुमार पाठक, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम दहीम प्रसाद, उप प्रमुख नेहा प्रवीण, मुखिया राजेश रंजन, चंदना झा, राजू नायक, पुष्पा इमरान, भारती कुमारी, अनीता गुप्ता, निभा देवी, प्रीति पटेल, हृदय नारायण यादव, पंचायत समिति सदस्य मनोज मंडल, पूनम देवी, लखन देव ठाकुर, आदि मौजूद थे।