जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट
पड़ोसी देश नेपाल के रानी बिराटनगर पुलिस ने प्रतिबंधित भारतीय रुपया 03 लाख 08 हजार 500 रुपया के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मली जानकारी अनुसार बीओपी रानी पुलिस ने बिहार सहरसा निवासी 37 वर्षीय अभिषेक मुखिया, 29 वर्षीय विष्णुदेव मुखिया
एवं नेपाल मोरंग ब्रजु गांवपालिका 01 निवासी पति पत्नी शिवकुमारी ऋषिदेव, सूरज ऋषिदेव को रानी पुलिस जांच करने के क्रम में बरामद प्रतिबंधित भारतीय रुपया का किसी प्रकार की जानकारी नही दिए जाने पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये चारो को अनुसंधान के लिये राजस्व कार्यालय इटहरी को सुपुर्द कर दिया गया है।