मानव हड्डियों के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा पूर्णिया का छात्र रानी बिराटनगर नेपाल में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार भारत नेपाल अंतरास्ट्रीय सीमावर्ती शहर जोगबनी के रास्ते से जा रहा बीपी कोइराला स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान धारन में पढ़ाई कर रहा एमबीबीएस के छात्र 26 वर्षीय आदित्य सिन्हा को 46 मानव के विभिन्न अंग के हड्डियों के साथ नेपाल सशस्त्र बल ने गिरफ्तार किया है
इस संदर्भ में सशस्त्र बल पुलिस ने बताया कि भारतीय क्षेत्र से आ रहे गिरफ्तार युवक रानी भंसार क्षेत्र के नाका के समीप कार्टून में छुपा कर ला रहा को जब जांच किया तो उसमें से मानव खोपड़ी 01 पीस, पेड़ की हड्डियां 03 पीस, हाथ की हड्डी 06 पीस, कमर की हड्डी 07 पीस, गर्दन की हड्डी 01 पीस, कंधा का हड्डी 02 पीस, ठेउना की हड्डी 01 पीस, हिप की हड्डी 01 पीस, रीड़ की हड्डी 01 पीस, सहित विभिन्न अंग के हड्डियां बरामद किया गया है
गिरफ्तार को अनुसंधान के लिये रानी थाना में रखा गया है। वही गिरफ्तार युवक आदित्य सिन्हा ने पुलिस को बताया कि पढ़ाई में मानव के अंग की हड्डियां की जरूरत पड़ती है जिसे ले जा रहा था लेकिन हमें नही मालूम था कि हड्डियों को एक देश से दूसरे देश ले जाना ग़ैरकानूनी है।