मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट
मुरलीगंज थाना परिसर में आगामी होली पर्व और शब-ए-बरात को लेकर सोमवार को पदाधिकारियो ने शहर वासी और जनप्रतिनिधियो के साथ शांति समिति की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने किया। शांति समिति की बैठक में पहुंचे एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि होली और शब-ए-बरात को शांति और सौहार्द के साथ मनाने में पदाधिकारियों के साथ-साथ आम नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है
शांति सौहार्द और भाईचारे के साथ सभी लोग होली और शब-ए-बरात का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि शराबी एवं हुड़दंगियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा ने कहा कि आपसी भाईचारा कायम रखते हुए दोनों समुदाय के लोग रंगों का त्योहार होली और शब-ए-बरात मनाएं। बैठक के अंत में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी
मौके पर प्रखंड प्रमुख अब्दुल जब्बार आलम, उपमुख्य पार्षद जगदीश प्रसाद साह, बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, प्रो नागेंद्र प्रसाद यादव, नंप पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव, दिनेश मिश्र, बेलो मुखिया दयानंद यादव, कालेन्द्र यादव, विश्वजीत कुमार उर्फ पिन्टू मुखिया, मो रईश, जिप सदस्य कपिलदेव पासवान, सिन्टू यादव, विवेकानंद यादव, गजेंद्र पासवान, दिलीप खान, राजीव जायसवाल, ब्रजेश यादव, विजय यादव, रामकृष्ण मंडल, बैधनाथ टुडू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
0 Comments