भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
अररिया : थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से 12 किलोमीटर लंबी सड़क बना रहे कंस्ट्रक्शन कंपनी सिस्टमैटिक एंड एडवांस प्राइवेट लिमिटेड के मूंसी को बंदूक के बल बंधक बनाकर एक लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है ।मामले को लेकर कम्पनी के मुंसी राजेश कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंसी से रंगदारी मांगने के बाद कार्य स्थल से निर्माण कार्य में लगे मजदूर भाग खड़े हुए । मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले का जांच आरंभ किया ।भय से मजदूर दहशत के मारे कार्यस्थल से भाग खड़े हुए।जिससे सड़क निर्माण कार्य बाधित है
में दिए आवेदन में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंसी राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि शंकर पुर ब्राह्मण टोला से कुजरा टोल जाने वाली 12 किलो मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य में बेड मिसाली स्थल सिमरबनी में चार चक्का गाड़ी से कोशिक सिंह व राजा सिंह पिता चन्द्र भूषण सिंह उतरा मुझे बंदूक सटा कर अपने साथ लेकर सुनसान जगह जान से मारने की नियत से लेे जाने लगा ।इस दौरान कोशिक ने पैकेट से रुपया निकाल लिया
रास्ते में पड़ने वाले शिवाला के पास स्थानीय ग्रामीण के अथक प्रयास से मुझे दोनों भाई के चंगुल से छुड़ाया गया तब मेरा जान बच पाया ।ग्रामीणों द्वारा छुड़ाने के बाद मै स्थानीय पंचायत समिति सदस्य बिनोद मंडल के पास जान की रक्षा के लिए गया तो दोनों भाई बिनोद मंडल के घर आ धमके बन्दूक सटा कर कहने लगा रंगदारी का रुपया नहीं देगा तो काम नहीं करने देंगे समान को जला देंगे ।काम करने के बदले एक लाख रंगदारी का मांग करने लगा
कार्य स्थल पर बन्दूक लेकर दोनों भाई के पहुंचने से मजदूर दहशत के मारे कार्यस्थल से भाग खड़े हुए। मामले प्रकाश में आने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लिया ।प्रभारी थानाध्यक्ष उमाकांत राय ने बताया कि पीड़ित द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Post a Comment