तस्करी हेतु रखा गया लाखों का कपड़ा जब्त ब्यपारी गिरफ्तार



जोगबनी से अजय प्रसाद की रिपोर्ट

तस्करी का कपड़ा और खाद्यान सामग्री पड़ोसी देश नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के दरैया बस्ती से बरामद किया है। जानकारी अनुसार नेपाल विराटनगर सशस्त्र पुलिस बल बीओपी दरैया ने शुक्रवार को 01 लाख 20 हजार का कपड़ा और खाद्यान बरामद किया है। जोगबनी से तस्करी कर भंडारण कर रखे गये एक तस्कर गोदाम मालिक 32 वर्षीय नवीन जैन को गिरफ्तार भी किया है

इस संबंध मे नेपाल दरैया पुलिस ने बताया की गिरफ्तार जैन गोदाम संचालन कर जोगबनी से तस्करी करने की सूचना मिली थी। सूचना मिली थी की जोगबनी सीमा क्षेत्र से दैनिक उपयोग मे लगने वाले खाद्यान और कपड़ा की तस्करी कर गोदाम मे भंडारण किया जाता है उसके बाद इसे नेपाल के विभिन्न जगहो पर भेजा जाता है। दैनिक उपयोग के सामग्री की तस्करी से नेपाल के अर्थव्यस्था को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस मामले मे मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी दीपक श्रेष्ट ने जानकारी दिया की इस छापामारी के बाद एक गोदाम मे और भी छापामारी की गई जिसमे लगभग 05 लाख 65 हजार 805 रुपया का यही सामग्री बरामद किया गया है। ये सभी सामग्री जोगबनी सीमा से चोरी छिपे नेपाल लाया गया है।

1 Comments

  1. जहां न जाए बैलगाड़ी वहां जाए मारवाड़ी इसीलिए यह लोग बहुत कमीना लोग होता है यह लोग सिर्फ अपने फायदा का चीज देखता है

    ReplyDelete
Previous Post Next Post